बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी बाजार में हरियाली का दौर जारी है। सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी के साथ 82026 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 60 अंक की तेजी है, ये 25,130 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, टाइटन और स्टेट बैंक के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी, 16 में गिरावट है। ऑटो, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में तेजी है। FMCG, IT और PSU बैंक में गिरावट है।
किन शेयरों पर रहेगी नजर
Wipro – आईटी कंपनी ने विप्रो साइबरशील्ड एमडीआर लॉन्च करने के लिए क्राउडस्ट्राइक के साथ साझेदारी की है, जो एक एआई-पावर्ड यूनिफाइड मैनेज्ड एंटरप्राइज सिक्योरिटी ऑपरेशंस (एमएसएस) है।
Transrail Lightingः कंपनी को 421 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जिनमें एक नए अफ्रीकी देश में एक बड़ी ट्रांसमिशन लाइन का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।
NCC – कंपनी को जमुई जिले में बरनार जलाशय, बांध संरचनाओं, सिंचाई चैनलों और अन्य संबंधित कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग, बिहार से 2,090.5 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Adani Enterprises – कंपनी को सोनप्रयाग को केदारनाथ से जोड़ने वाली रोपवे परियोजना के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन (एनएचएलएमएल) से ठेका मिला है।
Sanghvi Movers – संघवी मूवर्स की सहायक कंपनी संग्रीन फ्यूचर रिन्यूएबल को प्रमुख स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों (आईपीपी) से 292 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिले हैं।
Mishra Dhatu Nigam – कंपनी को 136 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही, मिधानी की कुल ऑर्डर बुक अब लेटेस्ट डेट तक 1,983 करोड़ रुपये हो गई है।
IndusInd Bank – क्रेड ने एक नया क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिवॉर्ड्स और फ्लाइट्स, होटलों, सैकड़ों मर्चेंट्स और हजारों प्रोडक्ट्स पर तुरंत और रिडेम्पशन ऑप्शन शामिल हैं।
Canara Bank – बैंक की सहायक कंपनी, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई।
JSW Infrastructure – कंपनी की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू कोलकाता कंटेनर ने पोर्ट अथॉरिटी के साथ ऑर्डर मिलने की तारीख से 30 वर्ष की अवधि के लिए रियायत समझौता किया है।