Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: Immigration Agent के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, इस...

Haryana News: Immigration Agent के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगरः जिले में फिरौती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से जिले के कस्बा साढौरा से फिरौती की रकम न देने पर एक एजैंट के घर पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग करवाने वाला व्यक्ति वेंकटेश गर्ग है जो विदेश में बैठकर इन दिनों यमुनानगर में कई लोगों से फिरौती मांग चुका है। फिलहाल पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत करने के बाद आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, कुछ दिन पहले गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग ने इमिग्रेशन एजेंट नीरज पुत्र तिलक राज से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, लेकिन बाद में एजेंट ने न तो वेंकटेश गर्ग की कॉल उठाई और न ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद देर रात करीब 10:00 बजे 2 बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट के घर के बाहर खड़े होकर फायर किए। इस बात की जानकारी गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने एजेंट को पहले ही दी हुई थी। फायरिंग की घटना के बाद एजेंट ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की तमाम टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशी गन्ने के खेत में पहाड़ी पुर नाके के पास छिपे हुए है जिस पर पुलिस ने देर रात ही गन्ने के खेत के चारों तरफ घेरा डाल दिया। कई घंटे सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस का कहना है कि कोई बदमाश उनके हाथ नहीं लगा। घटना के बाद गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी जारी की और इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनका एक साथी साहिल को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -