Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस इलाके में देर रात दो पक्षों में टकराव, चले...

Jalandhar News: इस इलाके में देर रात दो पक्षों में टकराव, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शनिवार देर रात जालंधर वेस्ट के लसूड़ी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर शुरू हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन हालात संभालने के बजाय मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद जरूर थे, लेकिन पर्याप्त बैकअप न होने के कारण वे हस्तक्षेप नहीं कर सके। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों द्वारा बार-बार बैकअप फोर्स की मांग की गई, लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंच सकी। इस कारण मोहल्ले में देर रात तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव कर रहे हैं और पुलिसकर्मी केवल खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

अब तक दोनों पक्षों में झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है और उच्चाधिकारियों से इस मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -