मनोरंजन: टीवी पर इन दिनों काफी रिएलिटी शोज आ रहे हैं। ‘बिग बॉस’, ‘छोरियां चली गांव’, ‘सुपर डांसर’ जैसे रियलिटी शो के बाद अब एक और शो शुरु होने वाला है। इस शो की खास बात यह है कि शो को नवजोत सिंह सिद्धू जज करने वाले हैं। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हो गया है जिसमें वह बतौर जज दिख रहे हैं।
जल्द टीवी पर आएगा इंडियाज गोट टैलेंट
नवजोत सिंह सिद्धू प्रोमो में एक धमाकेदार लाइन बोलते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि – ‘दुनिया में सबसे बड़ा रोग मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग? उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है जिन्हें समाज की सोच रोकती है। ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर के अपने सपनों का पीछा कर पाएं। इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की ही झलक दिखाई है। इसमें टैगलाइन भी दी गई है। ‘जो अजब है वो गजब है’ इस सीजन की असली रुह की बखूबी पेश करती है।
Jo Ajab Hai, Wahi Gazab Hai.
Dekhiye India’s Got Talent 4 October se, Sat-Sun, raat 9:30 baje #SonyEntertainmentTelevision aur SonyLIV par.@sherryontopp @singer_shaan @writerharsh @fremantle_india #JoAjabHaiWahiGazabHai #IGT #IndiasGotTalent #StayTuned #SonyTv pic.twitter.com/JSw5QR4nkq— sonytv (@SonyTV) September 12, 2025
शो के बारे में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि – ‘मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए एक्साइटेड हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर पाएं। ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं’।
4 अक्टूबर से शुरु होगा शो
इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से होगा। शो हर शनिवार को रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा। अगर रिएलिटी शोज की बात करें तो सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों फैंस को दिलों पर राज कर रहा है। शो में रोज फैंस को हाई वोल्टेज ड्रामा मिलता है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंडिया गॉट टैलेंट फैंस के दिलों में जगह बना पाता है नहीं।