Punjab Govt Advertisement
HomeInternationalदिनदहाड़े UK की पार्क में सिख युवती के साथ Gang-Rape, गौरे युवकों...

दिनदहाड़े UK की पार्क में सिख युवती के साथ Gang-Rape, गौरे युवकों ने की वारदात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की युवती के साथ गैंगरेप और नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय सिख युवती के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े रेप किया गया। पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है। युवती ने पुलिस से बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा कि अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई हक नहीं है। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद इलाके में गुस्से और चिंता का माहौल है।

Read in English:

Sikh Woman Gang-Raped in UK, Police Launches High-Priority Investigation in Brutal Daylight Assault 

जानकारी मुताबिक, 25 वर्षीय सिख युवती सुबह करीब साढ़े 8 बजे किसी काम से जा रही थी कि ओल्डबरी पार्क के पास 2 गौरे युवकों ने उसे घेर लिया। वह उसे पड़ताड़ित करते हुए कहने लगे कि अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई हक नहीं है। बाद में उन्होंने युवती के साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी चेक करने के बाद बताया कि आरोपियों में से एक संदिग्ध का थोड़ा भारी शरीर और सिर मुंडा हुआ था। उसने काले रंग की स्वेटशर्ट और दस्ताने पहन रखे थे। वहीं, दूसरा संदिग्ध ग्रे रंग की चोटी वाला टॉप पहने था, जिस पर सिल्वर जिप लगी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दायरा तेज कर दिया है। मामले की फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पता है इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्सा और भय पैदा कर दिया है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਬਰਮਿੰਘਮ ‘ਚ ਸਿੱਖ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਗੈਂਗ ਰੇਪ ਅਤੇ ਹਿੰਸਾ

लेबर पार्टी के सांसद गुरिंदर सिंह जोसान ने सोशल मीडिया पर इस घटना को बेहद भयावह हमला बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस इस मामले को हेट क्राइम मानकर संवेदनशीलता से जांच कर रही है। सांसद जोसान ने यह भी कहा कि पीड़िता गंभीर रूप से आहत और सदमे में है, इसलिए पुलिस उसकी इच्छा और गति के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

इस सारे घटनाक्रम को लेकर यूके सिख फेडरेशन ने इसे कड़ी निंदा की है और मामले में सरकार से तुरंत प्रभाव से एक्शन लेने के मांग की है। साथ ही यूके में रह रहे सिखों को आगे से सतर्क रहने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -