जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां मेडिकल करवाने के बाद एक बार फिर से पुलिस विधायक को कोर्ट लेकर पहुंची। जहां माननीय जज श्रीजन शुक्ला की अदालत में विधायक को पेश किया गया। माननीय जज ने विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है।
वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के केस में कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन आज पुलिस द्वारा कोई रिमांड कोर्ट में नहीं मांगा था। जिसके बाद अब 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में विधायक को जेल भेज दिया गया है। गौर हो कि कोर्ट में पेशी के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने चुप्पी साधे रखी। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल ने बताया कि 9 दिन तक विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने रिमांड पर रखा। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने विधायक का कोई रिमांड नहीं मांगा और ना ही पुलिस को विधायक से कुछ बरामद हुआ।
एडवोकेट ने कहाकि पुलिस ने रमेश चंद्र ने पुलिस को 23 अगस्त में शिकायत देकर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन इसके बाद रमेश खुद होशियारपुर में गैस टैंकर ब्लास्ट केस में गैस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिसके चलते वह अभी भी जेल में बंद है। एडवोकेट ने कहाकि विजिलेंस केस में भी कुछ भी विधायक के खिलाफ नहीं निकला। वहीं अब इस मामले में भी पुलिस विधायक से कुछ हासिल नहीं कर पाई। विधायक की जमानत याचिका सोमवार को लगाई जाएगी।
हालांकि पिछली बार सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी में विधायक ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ धक्का किया जा रहा है। बता दें कि विधायक को पहले पार्किंग ठेकेदार से पैसे वसूली के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद एक अन्य लाटरी स्टाल के संचालक ने कोर्ट में पेश होकर विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से पुलिस को विधायक का 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ था।