ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा के दौरान कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गाँधी की निष्क्रियता को लेकर युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कौशल ने कहा, “जब प्रदेश के लोग भीषण आपदा का सामना कर रहे थे, तब कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गाँधी हिमाचल का रास्ता ही भूल गए। उनका प्रदेश प्रेम केवल चुनावी दौर तक सीमित रहता है, संकट की घड़ी में कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह गायब रहता है।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि हर समय ज़मीन पर हैं और प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर रहते हैं।
कौशल ने आगे राहुल गाँधी की हालिया गतिविधियों की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी प्रदेश और देश की वास्तविक समस्याओं को नजरंदाज कर विदेश यात्राओं और विवादित बयानों में व्यस्त रहते हैं, जिसकी वजह से जनता में उनकी छवि कमजोर हुई है। भाजपा नेता ने कहा, “राहुल गाँधी अमेरिका में भारत विरोधी नेता से मुलाकात करते हैं, जबकि देश के भीतर आपदा के समय जनता के बीच उपस्थित नहीं होते।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं से प्रदेश की जनता को कोई उम्मीद नहीं है।
कौशल ने भाजपा सरकार की तत्परता और राहत कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया, “भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता आपदा के दौरान हर गांव, पंचायत और शहर में लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किए हैं। हमारी पार्टी राज्य में दिन-रात काम कर रही है, लेकिन राज्य सरकार और बड़े नेता केवल बयानबाज़ी और फोटोशूट में ही बंधा रहते है।”
राहुल गाँधी जैसे नेता सिर्फ मीडिया की सुर्खियों और सोशल मीडिया ट्रेंड के लिए हिमाचल का नाम लेते हैं। जब सचमुच सेवा और संवेदना की जरूरत होती है, उन्हें हिमाचल की याद नहीं आती।” हम प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं कांग्रेस केवल आलोचना तक सीमित है, जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर कार्यरत है।”