HomeHimachalट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मेनन ने विधायक सत्ती का आभार...

ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मेनन ने विधायक सत्ती का आभार जताया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मेनन ने आज आयोजित एक प्रेस विज्ञप्ति में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय सतपाल सिंह सत्ती का आभार प्रकट किया। यूनियन प्रधान ने कहा कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमेशा ही व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना है और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र की विकास योजनाओं में विशेष ध्यान दिया है, जिससे आम जनमानस और ट्रक यूनियन दोनों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

प्रधान ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती ने मैहतपुर क्षेत्र में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे के सुधार कार्यों को गति दी है। इसके चलते व्यापार और परिवहन गतिविधियों में सुगमता आई है तथा ट्रक ऑपरेटरों को बेहतर सुविधाएं मिल पाई हैं। इसी कड़ी में पेट्रोल सिलेंडर इत्यादि वस्तुएं लेकर चंबा पांगी, लाहुल स्पीति, मनाली, कुल्लू, मणिकरण जो ट्रक ऑपरेटर भाई  गए थे वो आपदा के कारण सड़कें टूट जाने से वापिस अभी तक नहीं आए जिससे ट्रक ऑपरेटर चिंतित थे और उनके परिवार वाले भी तब हमने सरकार प्रशासन से संपर्क साधा लेकिन कोई उचित जवाब या व्यवस्था नहीं मिली जिससे परेशानी और बढ़ गई तब हमने ऊना के विधायक सतपाल सत्ती से संपर्क किया और विधायक ने अपनों की चिंता लेते हुए हमारे ट्रक ड्राइवर्स से संपर्क किया और वहां के प्रशासन को  दिशा निर्देश दिए , जिसके बाद वहां के प्रशासन ने इन ड्राइवर भाइयों से  संपर्क किया, सत्ती के दिशा निर्देश के बाद इन जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन ड्राइवर भाइयों को भोजन ,कंबल , गर्म कपड़े, दवाई की व्यवस्था करवाई और घर पर भी खुशी का माहौल हुआ है जिसका इस आपदा की घड़ी में इस मदद का सारा का सारा श्रेय सतपाल सिंह सत्ती को जाता है।

उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती का दृष्टिकोण हमेशा विकासोन्मुख रहा है। चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की बात हो, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल हो या फिर परिवहन से जुड़े मुद्दे हों—विधायक जी ने हर स्तर पर सार्थक प्रयास किए हैं।

यूनियन प्रधान अविनाश मैनन ने आगे कहा कि आज जब प्रदेश के कई हिस्सों में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में विधायक सत्ती ने ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनके समाधान की दिशा में सरकार तक पहुंचाने का भी कार्य किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती जी भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के विकास, स्थानीय जनता की भलाई और ट्रांसपोर्ट उद्योग के हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। यूनियन के पदाधिकारी, ट्रक ऑपरेटर एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने विधायक सत्ती के योगदान की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -