Punjab Govt Advertisement
HomeNationalPM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर छिड़ा विवाद, बीजेपी...

PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर छिड़ा विवाद, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले जहां कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला सुर्खियों में था, वहीं अब एक नया AI वीडियो सामने आ गया है। ये वीडियो बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां दिख रही हैं। कांग्रेस के इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को पीएम की मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया है।

Read in English:

BJP Condemns Bihar Congress Over AI-Generated Video Featuring PM Modi’s Late Mother

बता दें कि बिहार कांग्रेस ने जो एआई वीडियो जारी किया है उसमें पीएम मोदी को सोते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान पीएम मोदी की मां आती हैं और उन्हें डांटती हैं। इस वीडियो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है उसे लेकर ही विवाद हो रहा है। 36 सेकेंड के AI जेनेरेटेड वीडियो में दिखाया गया है, प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आकर कह रही है कि राजनीति के लिए कितना गिरोगे?

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों’ कांग्रेस बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है।

कांग्रेस ने भी इस विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे का जानबूझकर राजनीतिकरण किया जा रहा है। ऐसा करना सही नहीं है। पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो बनाने के मामले को लेकर पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम मोदी एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने ऐसे वीडियो पर आपत्ति जताते हुए टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की बात कही है। इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल को लेकर कोई नियम कानून जरूर बनाए जाने चाहिए। ऐसे वीडियो में जिस तरह का संवाद इस्तेमाल किया जा रहा है वो हमारे भारत में कभी नहीं होता है। हम लोग इस वीडियो में दिखाए गए संवाद से पीड़ित हैं। इसलिए हमने ये पत्र लिखा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -