पठानकोटः जिले के हल्का भोआ गांव के बनी लोधी में आबकारी विभाग ने नाके के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चला रहा हैं। इसी कड़ी के तहत आबकारी विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, नाके के दौरान नरोट जैमल सिंह के गांव बनी लोधी में पुलिस की मदद से जब एक गाड़ी को रोका गया।
जहां गाड़ी से टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने गाड़ी से 82 पेटी अवैध शराब बरामद की। इतना ही नहीं, इस गाड़ी में एक ड्रम लाहन (कच्ची शराब) भी बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब के साथ कच्ची शराब को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस बारे में आबकारी विभाग के अधिकारी नरिंदर कौर वालिया ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी की गई और जब इस गाड़ी को रोका गया तो उसमें से 82 पेटी अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई। कच्ची शराब भी बरामद की गई है और पूछताछ की जा रही है।