Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: भीषण सड़क हादसे में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना-1 के अधीन आते मकसूदां फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं घटना में 2 युवक घायल हो गए। उक्त तीनों छात्र एक्टिवा पर सवार होकर फ्लाईओवर से जा रहे थे। इस दौरान सामने क्रेन को देख वह जैसे ही एक्टिवा (पीबी 08एफपी 5785) ओवरटेक करने लगे तो सामने से आ रही कार के कारण युवकों की एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र की मौत हो गई।

मृतक छात्र की पहचान बिट्टू कुमार (21) पुत्र रणजीत भारती समस्तीपुर बिहार हाल निवासी फोकल पॉइंट के रूप में हुई है। जबकि सुमित कुमार पुत्र राम निवासी गदईपुर और अखिल कुमार निवासी बचिंत नगर जख्मी हुए हैं। बिट्टू, सुमित और अखिल मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वे फ्लाईओवर से नीचे ही उतर रहे थे। तुंरत लोगों की मदद से इन्हें अस्पताल पहुंचाया। बिट्टू कुमार पारिवारिक मेंबरों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -