जालंधर, ENS: जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जिले के 9 सरकारी स्कूलों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है। ये वे स्कूल हैं जिन्हें नुकसान पहुंचा है या जहां रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार जिन स्कूलों में 2 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है।
उन स्कूलों में सरकारी मिडल स्कूल फतेह जलाल, सरकारी मिडल स्कूल बस्ती पीर दाद, सरकारी हाई स्कूल लिद्धड़ां, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बस्ती शेख, सरकारी हाई स्कूल मंड, सरकारी हाई स्कूल बोपाराए कलां, सरकारी प्राइमरी स्कूल जलालपुर कलां, लोहियां खास, सरकारी प्राइमरी स्कूल पीरदाद, वेस्ट-2 और सरकारी प्राइमरी स्कूल मुद्ध नकोदर-2 शामिल हैं।