Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliPunjab News: Hospital में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट बैठक में शामिल...

Punjab News: Hospital में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट बैठक में शामिल हुए CM Mann

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में बीमारी के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। आज अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक के दौरान वे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का विस्तार से जायजा ले रहे हैं। अस्पताल ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मान की सेहत में सुधार हो रहा है और रक्तचाप के मान सामान्य हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ: ਫਸਲਾਂ ਲਈ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਮੁਆਵਜ਼ਾ, ਕਰਜ਼ਾ ਵਾਪਸੀ ’ਚ 6 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਰਾਹਤ

मंत्री अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों पर जोर दे रहे हैं। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है। साथ ही माइनिंग पॉलिसी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। नई पॉलिसी के तहत “मेरी खेत, मेरी रेत” नीति लागू की जा सकती है, जिसके तहत किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की अनुमति होगी और उसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास रहेगा। मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Read in English:

CM Bhagwant Mann Chairs Cabinet Meeting from Hospital, Reviews Flood Situation

जानकारी के मुताबिक 1988 के बाद पहली बार पंजाब में इतनी बड़ी बाढ़ आई है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के खेत पानी में डूबे हैं। उनमें मिट्टी और रेत आ गई है। हालात यह हैं कि किसान अगली फसल के लिए कैसे तैयारी करें। यह मांग किसान भी उठा रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐलान किया गया कि हम माइनिंग पॉलिसी में बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा आज मीटिंग में ऐलान होगा।

राज्य के 23 जिलों में 1996 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 3,87,013 लोग प्रभावित हैं। वहीं, 46 लोगों की जान गई है। तीन लोग अभी गायब हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने पहले कैबिनेट बुलाई थी, लेकिन अचानक सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। साथ ही मीटिंग स्थगित की गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -