पठानकोटः शहर के बेदी बजरी कंपनी में चक्की का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। दरअसल, चक्की अपने निर्धारित स्थान से खिसककर लगभग 500 मीटर दूर एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके की ओर खिसक रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब चक्की और आवासीय क्षेत्र के बीच की दूरी केवल 500 मीटर रह गई है। यदि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया गया, तो 700 से 800 घरों पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।
घटना के बाद से ही आसपास के लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि चक्की के इस तरह से खिसकने से परेशानी का सबब बना हुआ था, लेकिन अब चक्की इतनी करीब आ जाना एक संभावित आपदा को न्यौता दे रहा है।
स्थानीय निवासी मिंटू ने बताया, जब भी मानसून सीजन आता है तो उनकी चिंता हमेशा ही बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से कई बार शिकायत की है कि हमारा ऐरिया आगे बढ़ाया जाए, लेकिन हर साल ग्रेड घरों के पास ही लगा दिए जाते हैं और जब भी बारिश आती है तो ग्रेड पानी में बह जाते हैं और अगले साल जहां भी ग्रेड बही होती है, विभाग वहीं से ग्रेड शुरू कर देता है जिससे मिल हमारे घरों तक आ गई है जो बहुत बढ़ा खतरा है, सरकार को इसका स्टीक समाधान निकालना चाहिए।
वहीं अशोक कुमार ने बताया कि करीब 500 मीटर जगह बह गई है। हमारा रातों को सोना मुश्किल हो गया है, बस यही डर लगा रहता है कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। हमारी प्रशासन से मांग है कि सभी घर जो चक्की की चपेट में आने लगे है उनका समाधान किया जाए।