ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा की जोल चौकी के पुलिस प्रभारी ने टीम सहित एक ट्रक को अवैध शराब सहित पकड़ा है और एक व्यक्ति को काबू किया है जिस पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम उप निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी जोल पर आधारित पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग डयूटी के दौरान राधा स्वामी सतसंग घर गांव बौल के नजदीक ट्रक (संख्या एचपी 69 ए 4822) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका तो ट्रक की तलाशी लेने पर 12 बोतल शराब देसी मार्का वीआरवी संतरा , 3 बोतल अग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवेल’ no.1
01 बोतल शराब अंग्रेजी बन मोर प्यूर क्राफ्ट वोडका, 01 बोतल मार्का मैजिक मोमेंट बरामद हुई । इस संबंध में पुलिस ने सुरिन्द्र कुमार पुत्र भाग सिंह गांव पथलियार डा0 पथलियार त0 व थाना बडसर जिला हमीरपुर के विरुद्ध एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।