कांग्रेस की ओर से चन्नी को जारी हुई चिट्ठी को लेकर कही ये बात
जालंधर, ENS: शहर में भादों के महीने में शुक्ल पक्ष के 14वें दिन हर साल बाबा सिद्ध सोढल मेला आयोजित किया गया। इस बार सिद्ध सोढल मेला 6 सितंबर को शुरू हो गया। जिसको लेकर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर पहुंचे। इस दौरान चन्नी ने लोगों को पावन दिवस की बधाई दी।
वहीं कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने पत्र जारी करके चरणजीत सिंह चन्नी और धर्मवीर गांधी को विशेष तौर पर अपने अपने हलके में सरगरम रहने के आदेश जारी किए है। कांग्रेस हाईकमान की ओर जारी चिट्ठी को लेकर सासंद चन्नी ने कहा कि एक ही दायरे को इसके बारे में पता है, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। वहीं देहात इलाके में बाढ़ से प्रभावित गांवों की मदद को लेकर चन्नी ने कहा कि चिट्टी बेई का उन्होंने दौरा किया। इस दौरान शाहकोट में बांध टूटने का खतरा बना था, जिसकी बरपाई करवाई जा रही है।
वहीं नकोदर में भी एक जगह बांध टूटने का खतरा था, जहां उसकी बरपाई करवाई गई। सासंद चन्नी ने कहा कि लोगों ने खुद बांध की बरपाई के लिए मदद की। नकोदर, शाहकोट फिल्लौर में कुक्कड़ पिंड सहित अन्य गांवों की फसलें बर्बाद हो गई। वहीं धक्का कालोनी में लोगों के घरों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से इन इलाका निवासियों की मदद करने की अपील की है। कांग्रेस द्वारा रिलीफ फंड को लेकर कहा कि उन्होंने एनआरआई भाईयों की मदद से 4 ट्रक राशन के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना किए है।