पंचकूला: बारिश के चलते हर जगह भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच गांव बीड़ घग्घर में जमीन धंस जाने के कारण पांच घर गिर गए हैं। 5 घर जमीन धंसने के चलते मलबे में बदल गए। दो दिन लगातार हुई भारी बारिश के चलते ये घटना हुई है।
इस मामले में और जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि वह अपने परिवार के 6 लोगों के साथ घर में रहता था। भगवान का शुक्र है कि किसी सदस्य की जान नहीं गई और सब बच गए। उसने बताया कि – ‘बड़ी मुश्किल से मैंने मजदूरी करके ये घर बनाया था परंतु बारिश के कारण गिर गया। उसने प्रशासन से मदद की मांग की है’।