Punjab Govt
HomeInternationalभूकंप के कहर से 1100 लोगों की मौत, 3500 घायल

भूकंप के कहर से 1100 लोगों की मौत, 3500 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पूरी दुनिया में कुदरत का कहर जारी है। दुनिया के दो अलग-अलग कोनों में प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया है। एक तरफ भूकंप ने तबाही मचाई तो दूसरी तरफ लैंडस्लाइड ने लाशें बिछा दीं। अफगानिस्तान में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है। पूर्वी अफगानिस्तान में काबुल के निकट आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से 1,100 लोग मारे गए हैं और 3,500 घायल हुए हैं। सुडान में लैंडस्लाइड से हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अफगानिस्तान और सुडान में आई तबाही को मिलाकर अब तक 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घायल और बेघर हो गए हैं। यह कुदरत का कहर ऐसा है कि मानवता कराह रही है।

सुडान के दारफुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने एक पूरा गांव ही मिटा दिया। इन आपदाओं ने न केवल जान-माल का नुकसान किया, बल्कि पहले से संकटग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है। अफगानिस्तान में रविवार रात को जोरदार भूकंप आया। यह भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आया, जो काबुल से ज्यादा दूर नहीं था। अफगान मीडिया एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख अब्दुल जब्बार बेहिर ने अल अरबिया से बातचीत में बताया कि इस भूकंप में कम से कम 1,100 लोग मारे गए हैं, जबकि 3,500 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई, जिसने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई। घर ढह गए, सड़कें टूट गईं और कई गांव संपर्क से कट गए।

वहीं, सुडान में स्थिति और भी दिल दहला देने वाली है। सुडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि पश्चिमी सुडान के मार्रा माउंटेंस इलाके में एक गांव पर लैंडस्लाइड गिरा, जिसमें कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा है। लैंडस्लाइड की घटना 31 अगस्त को हुई, जब लगातार कई दिनों की भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाके में मिट्टी खिसक गई। सुडानी आर्मी का कहना है कि पूरा गांव ही मिट्टी में दफन हो गया है, और अब वहां कुछ भी नहीं बचा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इसकी चपेट में आए। यह इलाका दारफुर क्षेत्र में आता है, जो पहले से ही सुडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे गृहयुद्ध से प्रभावित है।

Latest Update: Read in English:

Afghanistan Earthquake Kills Over 1,400, Aid Efforts Struggle Amid Funding Cuts

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -