होशियारपुरः पंजाब के मुख्य सचिव सिन्हा ने पौंग डैम और मुकेरियां उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
मुख्य सचिव केपी सिन्हा ने मुकेरियां के हलेड़ और मोतला गांवों के बीच बने धुस्सी बांध का निरीक्षण किया और वहां चल रहे मुरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग धुस्सी बांधों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा से बचा जा सके।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्य सचिव ने प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।