होशियारपुरः पोंग डैम की महाराना प्रताप झील का आज पानी का स्तर घटकर 1391 फीट पहुंच गया है। यह जल स्तर पिछले 2 दिनों में 3 फीट की गिरावट को दर्शाता है। पोंग डैम से छोड़े गए पानी का प्रहार जहां पंजाब और हिमाचल के गांवों में देखने को मिल रहा है।
वहीं मुकेरिया के साथ लगते नौशहेरा गांव में भी पानी का प्रहार देखने को मिला है, जहां पानी ने गांव के घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं लोग कह रहे हैं कि नौशहेरा गांव की करीब 400 एकड़ फसलें जो पानी के नीचे हैं, पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। लोगों की मांग है कि सरकार समय रहते किसानों की खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दे।