लुधियाना: गिल रोड पर फ्रेंड्स धर्मकंडा के सामने स्थित एक दफ्तर में लूट होने का मामला सामने आया है। लूट की शिकायत दफ्तर मालिक ने पुलिस को दी और पुलिस मामला की जांच में जुट गई। दफ्तर में काम करने वाले अनिल कुमार के बताया कि जब वह नगदी गिन रहे थे तभी एक शख्स, जो पहले पुलिस विभाग में रह चुका है और कुछ समय दुकान में भी नौकरी कर चुका था। वह अचानक हथियार लेकर अंदर घुस गया।
आरोपी पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते अनिल कुमार ने नकदी उसके हवाले कर दी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना विभाग नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर सिस्टम कब्जे में ले लिया है और अनिल कुमार से पूछताछ भी की जा रही है।
घटना स्थल से महज कुछ कदमों की दूरी पर यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स के चुनाव चल रहे थे, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। इसके बावजूद दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।