मोहालीः लगातार हुई बारिश के बाद नदियां-नाले उफान पर है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसी के साथ ही घग्गर नदी में भी सुबह 8:00 बजे जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया।
घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बढ़ती वर्षा और सुखना गेट खुलने के कारण, डेराबस्सी उप-मंडल के किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
घग्गर से तत्काल प्रभावित होने वाले गांवों में ये शामिल
- तिवाना
- खजूर मंडी
- साधनपुर
- सरासिनी
- आलमगीर
- दंगढेरा
- मुबारिकपुर
- मीरपुर
- बकरपुर
बाढ़ और राहत कार्यों के संबंध में ग्रामीणों के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं
डीसी कार्यालय नियंत्रण कक्ष: 0172-2219506
मोबाइल: 76580-51209
उप-मंडल डेराबस्सी: 01762-28322
इन नंबरों पर बाढ़ प्रभावित इलाकों और किसी भी सहायता के लिए सूचित किया जा सकता है।