HomeMohaliPunjab News: AMITY University में गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें...

Punjab News: AMITY University में गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले में पड़ती एक यूनवर्सिटी में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद 3 से 4 छात्रों ने एक विद्यार्थी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। घटना सोमवार की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी अनुसार एमिटी यूनिवर्सिटी में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब कुछ छात्रों में मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ता गया। जिसके बाद 4-5 युवकों ने छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। जिसका नाम पर्व बताया जा रहा है। पीड़ित को मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि सवाल यह खड़ा होता है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी जहां पर सिक्योरिटी से लेकर CCTV कैमरा है वहां पर इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता हैं। जानकारी के अनुसार हमला करने वाला पंजाब के एक सीनियर पॉलिटिशियन का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -