पठानकोट/गुरदासपुर: जिले से सटे शाहपुरकंडी के गांव राजपुरा के पास रावी नदी में 4 लोग फंस गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत का काम शुरू किया गया। पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा हैकि ये लोग कल से फंसे हुए थे। फंसे हुए लोगों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक दो साल का बच्चा शामिल है।
एनडीआरएफ की 2 टीमों ने रावी नदी से 4 लोगों को बचाया गया। पीड़ित परिवार के जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। जहां कई जगहों पर रावी नदी में पानी आने से नुकसान हुआ है, वहीं पठानकोट से शाहपुरकंडी से सटे गांव राजपुरा के पास रावी नदी में अत्यधिक पानी आने से कल चार लोग पानी में फंस गए थे, जिसकी सूचना आज प्रशासन को मिली तो एनडीआरएफ की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुज्जर समुदाय के चार लोगों को बचाया।
रेस्क्यू में से दो महिलाओं, एक पुरुष और एक दो साल के बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार के जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए, पीड़ित ने बताया कि प्रशासन ने हमें पानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और अचानक आई बाढ़ के कारण वे रावी नदी के किनारे फंस गए और उनके जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि रावी नदी में फंसे सभी चार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।