जालंधर: महानगर में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुई है। इसके अलावा मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। इसी बीच मलका चौक में भाई की हट्टी के सामने एक मकान गिर गया है हालांकि मकान गिरने से किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है परंतु एक साइड का रास्ता बंद हो गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें मकान का मलबा गिरा हुआ दिख रहा है।
भारी बारिश के चलते बिजली की तारें भी टूट गई है। गौरतलब है कि सुबह से हो रही भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जगह-जगह पानी भरा पड़ा है। लोगों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।