चंडीगढ़ः सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को मिला है। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी भी ली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
Read in English:-
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧੀ
पुलिस, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर जगह तलाशी ले रही है। फिलहाल, हाईकोर्ट आने-जाने वाले लोगों की सख्त जांच की जा रही है और सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। बता दें कि हाइकोर्ट को इससे पहले भी 22 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
बुधवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम पहुंची है। हाइकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्च के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस टीमें चप्पे चप्पे को खंगाल रही है।