Punjab Govt
HomeInternationalट्रक-बाइक से बस की हुई टक्कर, आग लगने से 73 लोगों की...

ट्रक-बाइक से बस की हुई टक्कर, आग लगने से 73 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काबुलः अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और बाइक से बस की टक्कर हो गई। इस घटना में बस को आग लग गई। हादसे में 73 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ईरान से लौटे प्रवासियों को ले जा रही एक यात्री बस ट्रक और एक बाइक से टकरा गई। पुलिस और एक प्रांतीय अधिकारी ने एक्सीडेंट की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा की वजह बस की लापरवाही है। तालीबानी अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी का कहना है कि बस ईरान से लौटे अफगानियों को काबुल लेकर आ रही थी। ये लोग हाल ही में ईरान से निर्वासित हुए हैं या फिर उन्हें जबरन निकाला गया है।

सईदी ने बताया कि सभी यात्री प्रवासी इस्लाम कला नाम की जगह से बस में बैठे थे। हादसा हेरात शहर के बाहर गुजरा जिले में हुआ है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर लोग बस के ही यात्री हैं। ट्रक में दो लोग थे और बाइक पर दो लोग सवार थे। अफगानिस्तान में सड़क हादसे आम बात हो गई है। सड़क हादसे के कई कारण है, जिनमें खराब सड़कें, राजमार्गों पर खतरनाक ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी शामिल है। अफगानिस्तान में अधिकांस बसें पुरानी हैं और टेक्निकल रूप से असुरक्षित हैं। हादसे की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती हैं।

बता दें कि मई 2016 में अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में कंधार-काबुल हाइवे पर दो यात्री बसें और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसा इतना खतरनाक था कि हादसे के बाद ही वाहन में आग लग गई थी। बसों में महिलाएं, बच्चे और आम यात्री सफर कर रहे थे। आग लगने के वजह से अधिकांश लोग बाहर नहीं आ पाए थे और जिंदा जल गए थे। हादसे में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -