विधानसभा अध्यक्ष ने 19 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
ऊना /सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फायर व होमगार्ड्स जवानों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान अग्निशमन केन्द्र ऊना के प्रभारी अशोक कुमार राणा , उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार, कनिष्ठ कार्यालय सहायक मीना देवी , लीडिंग फायरमैन जयपाल शर्मा ,अश्वनी कुमार,अशोक कुमार, फायरमैन मुकेश कुमार, चंद्रमोहन, दक्ष कुमार व चालक अमित कुमार, जगदेव सिंह को विभाग में सराहनीय सेवाओं के चलते सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के स्वयंसेवक कम्पनी कमांडर टेक सिंह , प्लाटून कमांडर पूर्ण सिंह व रणजीत सिंह, हवलदार हरदियाल सिंह , प्यारा सिंह,जनक राज , गृह रक्षक टिक्का खान व गृह रक्षक चालक सुरजीत सिंह को सम्मानित किया गया । सम्मानित सभी अधिकारियों व जवानों ने ऊना में रेस्क्यू ,आग आदि कार्य में जान माल व अमूल्य संपत्ति की रक्षा करने में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है।