सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ने की अपील
ऊना/सुशील पंडित: भारत सरकार द्वारा आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस दिशा में जनता को जागरूक करने एवं अद्यतन जानकारी साझा करने के उद्देश्य से जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से जनगणना संबंधी जानकारी एवं प्रचार सामग्री प्रसारित की जा रही है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस अभियान को और अधिक व्यापक पहुँच प्रदान करने के लिए सभी विभागों, विकास खंडों एवं पंचायतों को आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक नागरिकों जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स फेसबुक डीसीओहिमाचलप्रदेश (https://
साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत सरकार के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा संचालित आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को भी फॉलो करने की आग्रह किया ताकि प्रामाणिक जानकारी मिल सके। उन्होंने फेसबुक पर lsUllbafM;k2027(https://
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल आगामी जनगणना के सफल आयोजन में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नागरिकों को राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करेगी।