अमृतसरः फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी में सतगुरु मेडिकल स्टोर के मालिक अरुणदीप और उनके भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला अज्ञात हमलावरों की ओर से किया गया है। हमलावरों के पास दातर सहित कई तेजधार हथियार थे। जानकारी अनुसार हमलावर मुंह बांध दुकान में घुसे और अरुणदीप पर हमला कर दिया।
Punjab News: Medical Store मालिक पर जान*लेवा ह*मला, बचाव करने आया भाई भी जख्मी#PunjabNews #Attack #MedicalStore #CrimeNews #BreakingNews #WatchVideo pic.twitter.com/e22cvZNRAN
— Encounter India (@Encounter_India) August 6, 2025
मौके पर भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दूसरी तरफ परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
थाना सदर के पुलिस अधिकारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई है जो इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित जो भी बयान दर्ज करवाएंगे, उसके हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।