Punjab Govt
HomeBusinessहल्की गिरावट के साथ खुला Stock Market, तीसरे दिन 15 अंक टूटा...

हल्की गिरावट के साथ खुला Stock Market, तीसरे दिन 15 अंक टूटा Sensex

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनेसः बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पर दो बड़ी बातों का असर दिख सकता है RBI की पॉलिसी मीटिंग के फैसले और डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकियां। शुरुआत में बाजार थोड़े सुस्त रह सकते हैं, क्योंकि दुनिया भर के बाजारों से मिले संकेत बहुत मजबूत नहीं हैं। बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 15 अंक टूटकर 80,695 के करीब खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 8 अंकों की कमजोरी के साथ 24,641 पर खुला। बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद देखी जा रही है, जिसमें उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की बात कही है। इसका असर लगातार शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिन के अंत तक बड़ी गिरावट में बंद हुआ।

सरकार ने हथियार खरीद के लिए ₹67000 करोड़ की दी मंजूरी

शेयर बाजार में बुधवार को डिफेंस कंपनी के शेयर फोकस में हैं। बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), BEML और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार द्वारा लगभग ₹67,000 करोड़ की प्रमुख सैन्य परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें लगभग ₹67,000 करोड़ की लागत से लंबी अवधि तक चलने वाले ड्रोन, माउंटेन रडार और मिसाइल सिस्टम की खरीद शामिल है। एनालिस्ट का मानना है कि HAL, BEL, BDL, सोलर इंडस्ट्रीज, डेटा पैटर्न्स (इंडिया), MIDHANI जैसी रक्षा कंपनियों को इन कॉन्ट्रैक्ट्स से फायदा हो सकता है।

भारतीय सेना के लिए, BMP के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद हेतु आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) प्रदान की गई। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे BMP की रात्रिकालीन ड्राइविंग क्षमता बढ़ेगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को बेहतर गतिशीलता और परिचालन लाभ मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -