फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ फगवाड़ा गूंज उठा है। दरअसल, देर रात पलाही गेट इलाके में कुछ नौजवानों ने अमन बसरां और साबी बसरां के घरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोलियों की आवाज के साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से 6 से 7 खाली गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने बताया कि देर रात 11.30 बजे उन्हें अमन बसरां और साबी बसरां के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी।
जहां मौके से 6 से 7 खाली गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 2 बायनेम लोगों सहित 4 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया हैकि आरोपी राहुल के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि मुंह ढके युवक आते आते है और ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौके से फरार हो जाते है।