Punjab Govt
HomeInternationalअमेरिका ने 6 भारतीयों कंपनियों सहित 20 पर लगाई पाबंदी

अमेरिका ने 6 भारतीयों कंपनियों सहित 20 पर लगाई पाबंदी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अमेरिका की ट्रंप सरकार ने भारत की 6 कंपनियों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों का बिजनेस करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने कुल मिलाकर दुनिया की 20 ऐसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि उनका ऐसा बिजनेस करना कथित तौर पर कार्यकारी आदेश 13846 के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है। अमेरिका का दावा है कि ईरान की सरकार इस बिजनेस से मिलने वाले राजस्व का उपयोग मिडिल ईस्ट में संघर्ष को बढ़ावा देने, आतंकवाद को फंड करने और अपने लोगों पर अत्याचार करने के लिए करती है।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट (विदेश मंत्रालय) ने ईरानी पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों या पेट्रोकेमिकल व्यापार में लगी 20 वैश्विक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा, “ईरानी शासन अपनी अस्थिर गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए मिडिल ईस्ट में संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है।

आज, संयुक्त राज्य अमेरिका राजस्व के प्रवाह को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है, जिसका उपयोग शासन विदेशों में आतंकवाद का समर्थन करने के साथ-साथ अपने ही लोगों पर अत्याचार करने के लिए करता है।” विदेश विभाग ने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और इंडोनेशिया की इन 20 कंपनियों को ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की महत्वपूर्ण बिक्री और खरीद के लिए प्रतिबंधित किया है।

ये है 6 कंपनियां

  • इस कंपनी पर सबसे बड़ा आरोप है. जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच इसने 84 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स खरीदे हैं।
  • Global Industrial Chemicals Limited: जुलाई 2024 से जनवरी 2025 के बीच 51 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी प्रोडक्ट, जिनमें मिथेनॉल शामिल है, जो इस कंपनी ने आयात किए।
  • Jupiter Dye Chem Private Limited: इसने जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच 49 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट, खासकर टोल्यून, खरीदे।
  • Ramniklal S Gosalia And Company: 22 मिलियन डॉलर से ज्यादा के मिथेनॉल और टोल्यून सहित ईरानी प्रोडक्ट खरीदे।
  • Persistent Petrochem Private Limited: अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 14 मिलियन डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल आयात किए।
  • Kanchan Polymers: इसने ईरान से 1.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा के पेट्रोकेमिकल (पॉलीएथिलीन सहित) प्रोडक्ट खरीदे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -