HomeInternational8.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली धरती, सुनामी का भी...

8.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली धरती, सुनामी का भी Alert, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी हो गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार सुनामी लहरें अगले 3 घंटों में रूस और जापान के तटों तक पहुंच सकती हैं। यह अब तक के दर्ज 6 सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाएगा।

USGS ने कहा कि भूकंप 19.3 किमी (12 मील) की गहराई पर आया था। भूकंप अवाचा खाड़ी के तट से लगे रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 125 किमी (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। USGS ने कहा कि उसने पहले भूकंप की तीव्रता 8.0 नापी थी जिसे बाद में संशोधित किया गया। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

जापान में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह
जापान में करीब 20 लाख लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। देश के तटीय इलाकों से सुनामी की छोटी लहरें टकरा रही हैं। हालांकि, लहरें पहले जितनी बड़ी बताई गई थीं, उससे काफी कम हैं। जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, देश के 21 अलग-अलग प्रान्तों में स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घर खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया है कि अब तक जो सुनामी लहरें आई हैं, उनकी ऊंचाई 30 से 50 सेंटीमीटर के बीच रही है। ये टोक्यो के पास के इलाकों तक पहुंच गई हैं। पहले अनुमान था कि लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -