ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 3.36 ग्राम चिट्टे सहित पालमपुर निवासी तीन युवकों को काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात के समय एएसआई राजिन्द्र पाल अधिकारी पुलिस थाना गगरेट पर आधारित पुलिस टीम ने पुराना अम्ब रोड सवा फाऊंडेशन कलोह के नजदीक यातायात चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। तो नाकाबंदी के दौरान सफ़ेद रंग की अल्टो कार संख्या ( एचपी -01डी ए-0704) सफेद गगरेट की तरफ से आई ,जिसे जांच के लिए रोका और शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो 3.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपित युवकों की पहचान कर्ण सिंह(31) पुत्र केहर सिंह गुलेरिया निवासी वार्ड़ नंबर 01 गांव बल्ली डा0 सपड़ूल तह0 पालमपुर जिला कांगड़ा व हिमांशु राणा(28) पुत्र राज कुमार निवासी गांव व डा0 थुरल तह0 पालमपुर जिला कांगड़ा ,संदीप राणा(26) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सपड़ूल तह0 पालमपुर जिला कांगड़ा हि0 प्र0 के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।