मामला गरमाने पर पुलिस ने की फायरिंग
होशियारपुरः दसूहा हलके के गांव बुदोब्रक्ट में नशे के पदार्थों की बिक्री की ऑनलाइन शिकायत मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। जहां दसूहा थाने के पुलिस अधिकारियों पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से झड़प में उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने दखल देने के लिए पहले हवाई फायरिंग भी की।
दरअसल, पुलिस ने अपने ऊपर हमला होता देख जवाबी कार्रवाई में 2 और गोलियां चलाईं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। इस हमले में एएसआई और उसका सह-ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। तीनों का दसूहा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंधी डीएसपी बलविंदर सिंह ने कहा कि नशे की शिकायत मिलने पर पुलिस कर्मी गांव में पहुंचे।
जहां कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया। जहां कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों की बुरी तरह मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। जहां तक पुलिस कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी का सवाल है, पुलिस कर्मियों की हालत इस समय ठीक नहीं है। उन्हें कई चोटें भी लगी हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही हम बता सकेंगे कि किन हालातों में गोलीबारी करनी पड़ी।