लुधियानाः शाम नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां दो गुटों में बहस के बाद फायरिंग हुई। गोली चलाने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली युवक के सीने पर लगी है। हालांकि युवक ने आरोपी पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन वह गोली नहीं चला पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी होटल कारोबारी का भतीजा बताया जा रहा है।
Punjab News: कहासुनी के बाद युवक के सीने पर मारी गोली, देखें CCTV#Twitter #viral #VideoViral #CCTV #Parliament #HarHarMahadev #Saiyaara pic.twitter.com/wUylcgIJgV
— Encounter India (@Encounter_India) July 23, 2025
होटल कारोबारी का कहना है कि कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए मृतक युवक साथियों के साथ हमला करने आया था। पुलिस गैंगस्टरों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक युवक की पहचान रोहित (25) हैबोवाल के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम मानव है। पुलिस मानव और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला 21 जुलाई की रात का है।
सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि रोहित और उसके 2 साथी एक स्कूटी पर सवार होकर आए। इसके बाद वह कार के पीछे छिप जाते हैं। तभी आरोपी मानव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों के बीच बहस होती है और इसके बाद मानव रोहित के सीने पर पिस्तौल तानकर गोली चला देता है। जिसके बाद रोहित वहीं गिर जाता है। उसने भी भागते हुए आरोपियों पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि कुछ ही सेकेंड में उसकी मौत हो जाती है।