Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: मॉडल टाउन में थाने से 100 मीटर दूरी पर Mehta...

Jalandhar News: मॉडल टाउन में थाने से 100 मीटर दूरी पर Mehta Refreshment से 50 हजार की नगदी लेकर स्विफ्ट सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर अब थानों के पास स्थित दुकानों को ही निशाना बनाने में लगे हुए है। ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन से सामने आया है। जहां थाना 6 के अंतगर्त आते इलाके में Mehta Refreshment की दुकान को चोरों ने अल सुबह निशाना बनाया। घटना थाने से महज 100 मीटर दूरी पर हुई है। इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी में आया चोर सुबह 5.03 बजे दुकान से 50 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।

दुकानदार मोहित ने बताया कि दुकान के ताले तोड़कर चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बिना मुंह ढके टोपी पहने व्यक्ति दुकान में आता है और सीधा तिजौरी की ओर जाता है। जहां से चोर नगदी निकाल लेता है। दुकानदार ने बताया कि उसने दूध वालों को देने के लिए नगदी रखी हुई थी। जिसके बाद वह दुकान में घूमकर कुछ और चीजों की तालाश शुरू कर देता है। कुछ समय के बाद वह दोबारा कैश काउंटर की ओर से आता है और वहां से अन्य सामान निकाल लेता है।

घटना को अंजाम देने के बाद चोर दोबारा से शटर नीचे करके मौके से फरार हो जाता है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल उठने लगे है। हालांकि पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी अजैब सिंह 4.30 बजे एक दुकानदार को मिलकर गया है। लेकिन आधे घंटे के बाद स्विफ्ट गाड़ी में सवार चोर आता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -