हरियाणा: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसके बाद लोगों का प्यार से ही विश्वास उठ जाता है। अक्सर युवक शादी का झांसा देकर युवतियों को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म कर लेते हैं जिसके परिणाम युवतियों को स्वंय कई बार बहुत बुरे भुगतने पड़ते हैं।
अब एक ऐसा ही नया मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां पर 17 साल की लड़की भी ऐसे ही प्यार में बहक कर प्रेग्नेंट हो गई। 17 साल की इस लड़की ने सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। इस लड़की के साथ इलाके के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। सूत्रों की मानें तो युवक पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि इस लड़की की समिति सदस्यों के द्वारा काउंसलिंग भी की जा रही है पर फिलहाल महिला इस बच्चे को अपने पास ही रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि यह बच्चा कल्याण विभाग को जाएगा तो इसके बाद गोद लेने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।