जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातथमने का नाम नहीं ले रही। हालत यह हो गए हैं की बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला शास्त्री मार्कीट चौक के पास से सामने आया है जहां एक ही दिन दो वारदातें को चोरों ने अंजाम दिया है। चोरों ने तड़के एक न्यूज पेपर एजेंसी की दुकान को निशाना बनाया जिसके बाद दो नौसरबाज साथ वाली टायरों की दुकान से बाइक पर नया टायर डलवा कर फरार हो गए। दोनों मामलों की शिकायत थाना 3 की पुलिस को शिकायत दी गई है।
जानकारी देते न्यूज एजेंसी मालिक सतीश सेठी निवासी मास्टर तारा सिंह नगर ने बताया कि रविवार तड़के साढ़े चार बजे दुकान पर आए तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने देखा कि चोरों ने कुछ दिन पहले लगे नए ए.सी.की तारें चुरा ली थी। गल्ले को तोड़ कर भी चोरों ने 3 हजार रुपए चुरा ले गए। चोरी हुई तारों की कीमत करीब 18 हजार रुपए हैं। इस संबंधी थाना 3 की पुलिस को शिकायत दी गई है।
उधर साथ ही टायरों की दुकान चलाने वाले मनोज ने बताया कि गत दिवस 2 युवक उसके पास बाइक में टायर डलवाने आए थे। टायर डलवाने के बाद एक युवक ट्राई का बोल कर बाइक ले गया जबकि दूसरा उसका साथी दुकान के बाहर खड़ा होकर सिगरेट पीने लगा।
इसी दौरान अन्य ग्राहक आए और उसका ध्यान बंट गया। कुछ ही सैकेंड बाद उसका ध्यान पड़ा तो वह युवक भी फरार हो चुका था। दोनों मामलों की थाना 3 की पुलिस जांच कर रही है।