Punjab Govt
HomePunjabPathankotPunjab News: आप पार्टी के जिला प्रधान ने डॉक्टर को किया शामिल,...

Punjab News: आप पार्टी के जिला प्रधान ने डॉक्टर को किया शामिल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं 2027 के चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आप पार्टी भी अभी से 2027 के चुनावों पर नजर बनाए बैठी है। यही कारण है कि आप ने अभी से पार्टी में लोगों को शामिल करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज पठानकोट के जिला अध्यक्ष रह चुके संधू के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉक्टरी पेशे से संबंध रखने वाले डॉक्टर आर्यन कंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने भरोसा दिलवाया कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

पार्टी ने बनाया मेडिकल विंग का अध्यक्ष

आप पार्टी ने आर्यन कंवर को मेडिकल विंग का अध्यक्ष बनाया है। इस पर बात करते हुए डॉक्टर ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है और पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस बारे में जिला अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी उसके कार्यकर्ता ही होते हैं। आज एक बार फिर पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाज को देखते हुए चिकित्सा पेशे से जुड़े हुए लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में वह पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हैं।

सीएम के लिए आर्यन कंवर कही ये बात

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कारण से लोग बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ते जा रहे हैं। वहीं पंजाब में होने वाले विकास को देखते हुए लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -