Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: गर्भवती महिला पर किया डंडों से हमला, गंभीर घायल, देखें...

Haryana News: गर्भवती महिला पर किया डंडों से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-14 में स्थित शोरूम के पीछे झुग्गी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गर्भवती महिला पर कुछ लोगों ने डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता घर के अंदर मौजूद थी। मामले की जानकारी देते हुए घायल महिला के पति ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ युवक और महिलाएं गाली-गलौज कर रहे थे।

पीड़ित का कहना है कि झगड़ा किसी और से था, लेकिन बिना किसी वजह उक्त हमलावारों द्वारा उसकी पत्नी पर डंडो से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई होगी या फिर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा, यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -