ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुआ कहा कि भारी बरसात से हुए नुक्सान के कारण आपदा ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है जिससे सभी हिमाचल वासी और संस्थाएं इस आपदा की घड़ी में लोगों तक सहायता प्रदान करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि आपदा में लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, लोग अपने आप को अकेला न महसूस करें, उसके लिए सभी कंधे से कंधा मिलाकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र वासियों के साथ खड़े हैं भाजपा के नेता जय राम ठाकुर निरन्तर दिन रात एक कर के भूख प्यास स्वास्थ्य की परवाह किए बिना लोगों के बीच में हैं और लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करवाने के लिए तत्पर हैं।

लेकिन ये कांग्रेस की प्रदेश सरकार इस घड़ी में गायब दिखाई दे रही है। विनय शर्मा ने कहा की जहां प्रदेश सरकार ओर प्रशासन को लोगों के बीच में जाकर सहायता करनी चाहिए थी वहीं सरकार के नुमाइंदे आपदा प्रभावित लोगों को पीठ दिखाकर छुपते फिर रहे हैं जो काम हिमाचल वासी और संस्थाएं खुद कर रही हैं वो सरकार को त्वरित रूप से करना चाहिए था। विनय ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता और प्यार तो खो ही चुके हैं लेकिन अब तो जनता को उन पर से पूरा विश्वास भी उठ गया है ।विनय ने कहा के मुख्यमंत्री की ईमानदारी पर लोग इतना यकीन करते हैं कि मुख्यमंत्री की अपील करने के बाद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की जगह हिमाचल वासी खुद गाड़ियां भर भर के आपदा ग्रस्त इलाकों में स्वयं भेज रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया पैसा जनता तक पहुंचेगा भी के नहीं? हिमाचलियों को हिमाचल सरकार पर रति भर भी यकीन नहीं रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मात्र फोटो ही खिंचवाते हैं ताकि हिमाचली गुमराह हो सकें लेकिन इस बार जनता ने बता दिया है कि आपकी भ्रष्टाचारी सरकार पर अब कोई विश्वास नहीं रहा। विनय शर्मा ने कहा कि ऊना में भी लोगों का काफी नुक्सान हुआ लेकिन सरकार के प्रतिनिधि और प्रशासन कहीं दिखाई नहीं दिए। इससे पहले लोगों की फसलें जल गई तब भी उनकी सुध किसी ने नहीं ली, किसी को मुआवजा सरकार द्वारा नहीं दिया गया। विनय शर्मा ने कहा कि सरकार अपनी मौज मस्ती पूरी कर रही है और अपने चहेतों को पूरा लाभ दे रही है ।लेकिन हिमाचल की जनता से इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है ,जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री बिलकुल संवेदनहीन हो गए हैं। विनय शर्मा ने कहा कि आम आदमी को यह सरकार राहत तो क्या देगी उल्टा जनता को ठगने का काम कर रही है नए नए टैक्स नए नए तरीकों से आम जनता पर बोझ डाल रही है इस आपदा की घड़ी में सरकार जनता को राहत देने में विफल रही है।