Punjab Govt
HomeHaryanaतालाब में डूबने से 3 चचेरे भाईयों की हुई मौत

तालाब में डूबने से 3 चचेरे भाईयों की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के सारण गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे और गांव के खेल मैदान के पास बने तालाब के किनारे खेल रहे थे। बारिश की वजह से फिसलन हो गई थी और पैर फिसलने से तीनों दलदली तालाब में गिर गए। बच्चों की एक बहन ने शोर मचाया तो ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय नमन, 8 वर्षीय वंश और 7 वर्षीय अक्ष के रूप में हुई है। तीनों बच्चे रोजाना गांव के खेल मैदान में दौड़ का अभ्यास करते थे। हादसे के दिन भी वे अभ्यास के बाद खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए थे। नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी केवल 2 बहनें हैं।

वहीं, वंश और अक्ष भी अपने-अपने परिवारों में सबसे छोटे बेटे थे। तीनों बच्चों के पिता किसान हैं और माताएं गृहिणी हैं। गांव की सरपंच सुदेश ने इस घटना को गांव के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया। उन्होंने कहा, “तीन परिवारों पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक छोटी सी लापरवाही ने 3 जिंदगियों को छीन लिया।” सरपंच प्रतिनिधि जसमहेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रोजाना 60-70 बच्चे खेलने जाते थे। बहुत बारिश हो रही थी और ऐसे में ये नहाने चले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -