Punjab Govt
HomeHaryanaयुवक की करंट लगने से मौत के मामले में SDO सहित 6...

युवक की करंट लगने से मौत के मामले में SDO सहित 6 कर्मचारी Suspended

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः करनाल जिले के गांव हैबतपुर में व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किसान राजेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ी कार्रवाई की है। अनिल विज के आदेश पर बिजली विभाग के एसडीओ सहित 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों पर आरोप है कि शिकायत के बावजूद खेत में झूल रहे तार को ठीक नहीं किया गया, जिसके चपेट में आने से राजेश कुमार की मौत हो गई। मंत्री अनिल विज ने कहा कि करनाल के हैबतपुर गांव में राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है।

इस बारे में दिनांक 6 जुलाई को थाना निगदू में एसडीओ मोहित, जेई सुनिल, लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया है कि खेत में जो तार नीचे लटकी हुई है, उसे ठीक करने के लिए एसडीओ, जेई और लाइनमैन को मृतक और प्रदीप कुमार ने कई बार शिकायत की थी। लेकिन इस पर इन सभी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से राजेश कुमार की खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि तार लगभग 5 फीट ही ऊंची थी और संबंधित कर्मचारियों ने तार को ऊंचा नहीं किया।

जिस कारण किसान सुबह खेत में गया और उसकी तार से टकराकर मृत्यु हो गई। ये बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए इस मामले में तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार को लेकर पिछले कुछ समय से काफी आक्रामक रुख अपना रहे हैं। अनिल विज के पास परिवहन, श्रम और ऊर्जा विभाग है। इन विभागों में उन्हें भ्रष्टाचार का शक है। इसके आधार पर उन्होंने सीएम फ्लाइंग के प्रमुख को पत्र लिखकर अपने अधीन विभागों में भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -