ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पी. जी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरम्भ होगी । कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया 4/7/2025 से शुरू होकर 11/7/2025तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी , जिसमें कॉलेज की वेबसाइट https:/newadmission.
रोल ऑन एडमिशन एम.ए व एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं । इन विषयों की पहली मेरिट लिस्ट 12/7/2025 को शाम के पांच बजे लगेगी । इसके तुरंत बाद 14 और 15जुलाई 2025 को 10 बजे से लेकर 2 बजे तक इसकी प्रक्रिया होगी । एडमिशसन फीस 14और 15जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करवा सकते हैं । सेकंड मेरिट लिस्ट16/7/2025 को पांच बजे तक लगेगी । इसके उपरांत 17 जुलाई 2025 को 2 बजे तक यह प्रक्रिया की जाएगी ।
इसी प्रकार 17 और 18 जुलाई को पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं । रोल ऑन एडमिशन थर्ड सेमेस्टर की प्रक्रिया भी 17 जुलाई से 18जुलाई 2025 तक रहेगी । इसके उपरांत रेगुलर पी.जी क्लासेज 21 जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी। सभी बच्चे इस प्रक्रिया को अपनाते हुए इसमें भाग ले सकते हैं । जिसका विवरण इस प्रकार है।