Punjab Govt
HomeNationalकेमिकल की Sigachi Pharma Plant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने...

केमिकल की Sigachi Pharma Plant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने की खबर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी सिगाची फार्मा प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना के दौरान धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है, वहीं करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।

हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में आज सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, ‘घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।’ इस बीच प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है। बचाव अभियान जारी है। हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -