कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ऑपरेशन थियेटर के साथ लगते रिकवरी रूम में अचानक 7 फीट लंबा सांप निकल आया। इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना वहां पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में 7 फीट लंबा सांप खिड़की में चढ़ता हुआ नजर आ रहा। कर्मचारियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के रिकवरी कमरे से निकला 7 फीट लंबा सांप, देखें वीडियो#sanke #viralvideo #Trending #twitterclarets #JanhviKapoor Starc #ShraddhaKapoor #MSME pic.twitter.com/YBLL6oSEaU
— Encounter India (@Encounter_India) June 27, 2025
हालांकि, इस घटना में किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है। सीएमओ नागराज पवार ने कहा कि सांप निकलने पर मामले की सूचना जंगलात विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंच जगंलात विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके सांप को पकड़ लिया। जिसके बाद सांप को जंगलों में छोड़ दिया गया।