लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल का हाल राम भरोसे बना हुआ है। दरअसल, अस्पताल के कुछ हिस्से में पिछले 4 दिनों से अंधकार छाया हुआ है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी, कंटीन और उससे जुड़े अन्य समाज सेवा के विभिन्न संस्थान में पिछले 4 दिनों से लाइटें जल नहीं रही। इस जगहों पर 4 दिनों से अंधकार छाया हुआ है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
वहीं इस मामले को लेकर जब वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से बात की गई, तो उनका कहना था कि जच्चा-बच्चा विभाग में वीएलसी मशीनरी खराब हो गई है, जिस वजह से वोल्टेज कम-ज्यादा हो रहा है। इसको लेकर बिजली विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। एक-दो दिनों और लग सकते है। उसके बाद बिजली को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने कहा कि कंटीनें, पुलिस चौकी और अन्य एनजीओ संस्थान में इमरजेंसी में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अस्पताल में सुरक्षा राम भरोसे है। वहीं अंधकार छा जाने के कारण चौकी में ताला लगा हुआ है। ऐसे में अस्पताल में एक साइड लाइट बंद हो चुकी है। सूत्रों का कहना हैकि कुंडी डालकर इस साइड में लाइट जलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे काट दिया गया है, जिसके चलते अस्पताल में अंधेरा छा गया है।