Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab News: तस्करों के हौंसले बुलंद, नशे की सूचना Police को देने...

Punjab News: तस्करों के हौंसले बुलंद, नशे की सूचना Police को देने पर युवक को बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः युद्ध नशों के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक बड़े स्तर पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे नशे के विरुद्ध आवाज उठाएं और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस और सरकार तक पहुंचाएं। लेकिन एक युवक को नशा बेचने वालों की जानकारी देना पुलिस को देना महंगा पड़ गया।

मामला फिरोजपुर के गांव नवें पुरबे का है, जहां रहने वाला विशाल पुलिस को नशा बेचने वालों की सूचना देता था, ताकि गांव और आसपास के इलाके से नशा खत्म किया जा सके। लेकिन नशा तस्करों को इसकी भनक लग गई। नशा बेचने वालों ने विशाल को जबरन रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा। नशा तस्करों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने विशाल की पिटाई का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशा तस्कर उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं कि उसने उनकी सूचना पुलिस को क्यों दी। लाख मिन्नतें करने के बावजूद भी नशा बेचने वालों ने विशाल को नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई जारी रखी। जिसके बाद विशाल ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सख्ती से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -